सपा शासन में गुंडों का था आतंक, अब अपराध रोकने की कसम खा रहे अखिलेश: राजभर
कहा- गंगा में खड़े होकर भी कसम खाएं तो जनता नहीं करेगी भरोसा, अपराध रोकने के लिए नारे नहीं साफ नीयत जरूरी
लखनऊ। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके अपराध रोकने संबंधी बयान पर सवाल उठाए। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में गुंडों का आतंक था और अब अखिलेश यादव अपने शासन में गुंडई न होने की कसम खा रहे हैं।
राजभर ने कहा कि होटल के सभागार में कसम खाने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता। अखिलेश यादव गंगा में खड़े होकर भी यह कसम खाएं कि सपा सरकार बनने पर अपराध नहीं होंगे, तब भी लोग उनकी बात पर विश्वास नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि केवल नारे देने और वादे करने से अपराध पर अंकुश नहीं लगता। इसके लिए साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी है। राजभर के मुताबिक, जनता को सपा का पिछला शासनकाल याद है, इसलिए अखिलेश यादव के नए दावों पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता।
akhilesh yadav #YOGIADITYANATH om prakash rajbhar #UPGovernment #UPNews #BreakingNews #HindiNews #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #SamajwadiParty #UPCrimeNews #LatestNews #UttarPradeshPolitics #LucknowNews #CrimeControl #AkhileshYadav #IndianPolitics #PoliticalControversy #AkhileshYadavNews #OmPrakashRajbhar #RajbharStatement #SPGovernment


Comments