अखिलेश के राज में अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे: ओपी राजभर

सपा शासन में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ थी यूपी की पहचान, नौकरियों के नाम पर भरी जाती थी तिजोरी: राजभर

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अखिलेश के शासन में अपराधी छुट्टा सांड की तरह सड़कों पर घूमते थे। अपराधी खुलेआम असलहे लहराते थे और प्रदेश में दंगे व कर्फ्यू आम बात थी। उस समय सरकार पर माफिया हावी थे और यूपी की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ बन गई थी।

राजभर ने आरोप लगाया कि सपा शासन में नौकरियों के नाम पर पार्टी के लोग अपनी तिजोरियां भरते थे। अयोग्य लोगों को नौकरी मिलती थी, जबकि योग्य अभ्यर्थी अवसरों से वंचित रह जाते थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के घोषणापत्र और मौजूदा वादों से ही सपा शासन के गुंडाराज की हकीकत सामने आ जाती है।

अखिलेश को सैफई से आगे कुछ नहीं दिखता

नोएडा के विकास और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के अखिलेश यादव के वादों पर राजभर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश को गाजीपुर, वाराणसी और गोरखपुर समेत पूर्वांचल के जिलों का विकास क्यों नहीं दिखाई देता? मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने केवल सैफई के विकास पर ध्यान दिया और प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों की उपेक्षा की। राजभर ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सैफई तक ही सिमटकर रह जाएगी।

सीतापुर की सेउता राजनीति में बड़ा उलटफेर, अवधेश सिंह चौहान ने छोड़ा भाजपा का साथ, सपा में हुए शामिल Read More सीतापुर की सेउता राजनीति में बड़ा उलटफेर, अवधेश सिंह चौहान ने छोड़ा भाजपा का साथ, सपा में हुए शामिल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें