जिले में आज से समितियों पर पहुंचाई जा रही डीएपी खाद जल्द ही किसानों को होगी उपलब्ध
अम्बेडकरनगर।
जनपद के सहकारी समितियो में डी०ए०पी० प्रेषण किये जाने हेतु 1100 मी०टन० डी०ए०पी० सलारगंज अयोध्या रैक प्वाइन्ट से प्रेषित की गई। जिसे जिले की 85 सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। जो कि आज देर रात तक सभी समितियो पर पहुंच जायेगी। शेष 15 समितियो पर पहले से ही 10 मी०टन० से ज्यादा मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। इस इस आंकड़े के अनुसार सभी 100 सहकारी समितियों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है। रबी 2026-27 के लिए सहकारिता विभाग द्वारा माह नवम्बर 2026 तक 5967 मी०टन फासफेटिक उर्वरक वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष अबतक 7500 मी०टन यानि 125 प्रतिशत उर्वरक का वितरण किसानो को किया जा चुका है।
सहायक आयुक्त सहकारिता अम्बेडकर नगर द्वारा यह बताया गया कि लगभग 1500 मी०टन डी०ए०पी० तथा 486 मी०टन एन०पी०एस० एवं 2100 मै०टन यूरिया समितियों पर विक्रय हेतु उपलब्ध है। बफर गोदाम में 7000 मी०टन यूरिया तथा 400 मी०टन एन०पी०के उपलब्ध है। इस तरह जनपद की सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डी०ए०पी० तथा एन०पी०के० उपलब्ध है तथा लगातार रैक से उर्वरक प्राप्त भी हो रहा है।


Comments