मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों से जयवर्धन तिवारी ने की अपील
शनिवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के बूथ संख्या 158 सिरसिया एवं बूथ संख्या 154 अमौना में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने हेतु क्षेत्रवासियों से अपील की
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
शनिवार को विधानसभा क्षेत्र इटवा के बूथ संख्या 158 सिरसिया एवं बूथ संख्या 154 अमौना में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी ने मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने हेतु क्षेत्रवासियों से अपील की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। साथ ही सभी नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांच ने की अपील की। इस दौरान सभासद राम अनुज उपाध्याय, अवधेश पाण्डेय, राजेश्वरी देवी, शकुंतला,जोखन प्रसाद सहित आदि लोग मौजूद रहे
#Democracy #SwatantraPrabhat #UPPolitics #UttarPradeshNews #BJP #SiddharthnagarNews #Itwa #ElectionCommission #VoterList #ElectoralRoll #VoterRegistration #BJPLeader #VoterAwareness #NewVoterRegistration #VoterEnrollment \#Siddharthnagar #FirstTimeVoters #YouthVoters #18PlusVoters #JayvardhanTiwari #StrengthenDemocracy #VoterAwarenessCampaign #Sirsiya #Amauna #ElectionUpdate


Comments