नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दो दिन से लापता 7 वर्षीय बालक का पोखरे में उतराता हुआ मिला शव
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मुड़ीला मिश्र गांव के सेमराडीह टोले से दो दिन से लापता सात वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित पोखरे में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सेमराडीह निवासी अशोक कश्यप का सात वर्षीय पुत्र आदित्य 26 नवंबर को घर से निकला था। उसकी मां गांव के पश्चिम स्थित खेत में लहसुन की बोआई कर रही थी। मां के पास जाने के लिए निकला आदित्य अचानक लापता हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका में ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम स्थित पोखरे में जाल डालकर भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बालक के बड़े भाई रवि कश्यप ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी इटवा को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने की गुहार लगाई थी।
शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने पोखरे में बालक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी बिस्कोहर सुरेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#UPNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #Postmortem #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #SiddharthnagarPolice #Biskohar #Itwa #MissingChild #UttarPradeshCrime #TrilokpurPolice #ChildSafety #BiskoharPolice #DeadBodyFound #VillageNews #TragicIncident #ChildDeath \#Siddharthnagar #SevenYearOldBoy #MissingBoyFound #MudiLaMishra #SadNews


Comments