नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सपा शासन में थानों से अपराधियों को छुड़ाते थे सपाई गुंडे: भाजपा
मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह और डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, माफियाओं को संरक्षण देने का लगाया आरोप
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद थे। सपाई गुंडे अपराधियों को पुलिस की गाड़ियों से उतारकर थानों से छुड़ा ले जाते थे और पुलिसकर्मियों को बंधक तक बना लिया जाता था। उन्होंने कहा कि सपा ने माफियाओं को संरक्षण और बढ़ावा देने का काम किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा जाने से डरते थे। उन्हें आशंका थी कि वहां जाने से उनकी कुर्सी चली जाएगी। अब वही अखिलेश नोएडा के विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने ही प्रदेश के एक जिले में जाने से परहेज करने वाले नेता आज विकास का दावा कर रहे हैं।
गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को टिकट देने पर उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने भी सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक ओर अपराधियों पर कार्रवाई की बात करते हैं, दूसरी ओर गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं के मुकदमों का सामना कर रहे नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे उम्मीदवार को टिकट देकर सपा अध्यक्ष अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कैसे कर सकते हैं। अंकुश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि अखिलेश सपाई गुंडों का हौसला बढ़ाते हैं और उनके घोषणा पत्र पर जनता भरोसा नहीं करेगी।
Read More सीतापुर की सेउता राजनीति में बड़ा उलटफेर, अवधेश सिंह चौहान ने छोड़ा भाजपा का साथ, सपा में हुए शामिलकांग्रेस पर भी साधा निशाना
डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कांग्रेस पर दलितों और पिछड़ों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को इन वर्गों की चिंता सताने लगती है, जबकि पार्टी के इतिहास में इनके प्रति उपेक्षा और द्वेष के उदाहरण रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर उन्हें चुनाव हरवाने, बाबू जगजीवन राम का अपमान करने और सीताराम केसरी को पार्टी कार्यालय से बाहर निकलवाने का काम किया था।


Comments