जनसंपर्क और जनसंवाद के जरिए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

 

मीरजापुर, 27 नवंबर। जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया। उनके दौरे के दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प दोहराया।

जनसंपर्क और जनसंवाद के जरिए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल


दिव्या मित्तल के क्षेत्र भ्रमण की शुरुआत बलहरा मोड़ पर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने अमोई में जनसंपर्क किया। सुगापाख में स्वागत के बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से बातचीत की। खांतारा में भी उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मड़िहान तहसील में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मड़िहान बाजार में व्यापारियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्होंने जनसंपर्क किया। चिखुड़िया में भी जनसंवाद के जरिए लोगों से संवाद स्थापित किया।

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल Read More बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल

जनसंपर्क और जनसंवाद के जरिए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी Read More राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी


वहीं राजगढ़ बाजार में दिव्या मित्तल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। क्षेत्र भ्रमण का समापन भांवा बाजार में स्वागत एवं जनसंपर्क के साथ हुआ।

जनसंपर्क और जनसंवाद के जरिए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत
जनसंवाद के दौरान दिव्या मित्तल ने कहा कि जब उन्होंने जनता के अधिकारों के लिए आवाज उठाई तो उनका तबादला कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पद की बजाय जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया और जनता के बीच आ गईं। उन्होंने कहा कि वह जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने आई हैं। अब जनता को तय करना है कि वह उन्हें किस रूप में अपने साथ रखना चाहती है।

जनसंपर्क और जनसंवाद के जरिए जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया क्षेत्र भ्रमण, जगह-जगह हुआ स्वागत
जातिवाद और धर्म की राजनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली राजनीति ने जनता के वास्तविक मुद्दों को पीछे धकेल दिया है। ऐसी राजनीति को समाप्त किए बिना समाज का वास्तविक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "जाति-धर्म की राजनीति को जड़ से समाप्त करने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम इस राजनीति को तोड़कर ही दम लेंगे।"

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें