कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जन चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजना तथा समन्वय विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने इटवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चौपाल के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा सिद्धार्थनगर।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजना तथा समन्वय विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने इटवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चौपाल के दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए सरकार का पक्ष रखा।
इटवा विधानसभा की राजनीति में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी की पहचान एक प्रमुख राजनीतिक चेहरे के रूप में रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी उन्होंने क्षेत्र से अपना जुड़ाव कम नहीं होने दिया। प्रदेश की राजनीति में अपनी पहचान रखने वाले डॉ. द्विवेदी लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच सक्रिय रहे हैं। चुनावी हार के बावजूद जनता के बीच उनकी मौजूदगी उनकी राजनीतिक सक्रियता को दर्शाती है।
इसी क्रम में डॉ. सतीश द्विवेदी ने अपने गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने गांव के लोगों से संवाद कर मिले स्नेह, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों के बीच उनकी मौजूदगी और लोगों से संवाद क्षेत्र के साथ उनके निरंतर जुड़ाव को रेखांकित करता है।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेन्द्र दूबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, राजन, अमित दुबे, धर्मेन्द्र मौर्या, कन्हैया विश्वकर्मा, रामसूरत चौरसिया, धर्मेंद्र मौर्य, अजीत दुबे, जनार्दन तिवारी, राम पीतांबर राजभर, दुर्गेश राजभर, रामसूरत राजभर, छोटे लाल गुप्ता, रामनिवास आर्य, अजय कुमार यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#UPGovernment #UPNews #Siddharthnagar #RuralDevelopment #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #DevelopmentWork #BJP #SiddharthnagarNews #SatishDwivedi #ItwaNews #UttarPradeshPolitics #GovernmentSchemes #BJPLeaders #PublicWelfareSchemes #JanChaupal #BJPUttarPradesh #PoliticalActivity #YogiGovernment #AnilRajbhar #PublicMeeting \#Itwa #VillageChaupal


Comments