वकीलों का विरोध बढ़ता देख मण्डल अध्यक्ष ने भी डीएम को पत्र लिखकर एसडीएम के स्थानांतरण की किया मांग
तहसील में वकीलों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल की कार्यशैली से नाराज वकीलों का विरोध लगातार जारी है शनिवार को भी तहसील में काम काज ठप रहा
रायबरेली/ महराजगंज तहसील में वकीलों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल की कार्यशैली से नाराज वकीलों का विरोध लगातार जारी है शनिवार को भी तहसील में काम काज ठप रहा।
वाद कारी और फरियादी बैरंग वापस चले गए
आपको बताते चलें कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल के कार्यशैली व कार्यशैली से अधिवक्ता ही नहीं आम जन मानस काफी दिनों से परेशान हैं । आरोप है कि धारा 38,76,80 की फाइलों का व समान्य कार्यों के समय से निस्तारण नहीं हो रहा है अगर होता भी है तो मनमाने तरीके से आदेश पारित किए जाते हैं। शान्ति भंग जैसे मामलों में एक जमानत पर रिहा नही किया जाता है। जाइंट मजिस्ट्रेट के रवैए में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार से वकील धरने के लिए बाध्य होंगे मामले को गंभीर होता देख मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने डीएम को पत्र लिख कर स्थानांतरण की मांग किया है। इस मौके पर महराजगंज बार एसोसिएशन व तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता मौजुद रहे।
raebareli news dm raebareli uttar pradesh news Tehsil Bar Association Lawyers Protest #SwatantraPrabhat Public Grievances Amit Srivastava Pending Court Cases Lawyers Demonstration Maharajganj Tehsil Revenue Court Cases #LawyersProtest Advocates Strike Lawyers Association Joint Magistrate Ayush Agrawal Ayush Agrawal Controversy Tehsil Work Suspended Maharajganj Bar Association Magistrate Transfer Demand Judicial Administration Section 38 Cases Section 76 Cases Section 80 Cases Raebareli Administration


Comments