जिलाधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बीएलओ, सुपरवाइजर से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में पंचायत, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
विशेष पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान दिवस के दिन शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने तहसील बांसी के अन्तर्गत पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-99, 100, 101, रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी के बूथ संख्या-343, 344, 345, 346 तथा तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, सनई लगड़ी के बूथ संख्या-392 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बीएलओ, सुपरवाइजर से फार्म-06 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में पंचायत, सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, ग्राम प्रधान, कोटेदार सभी का सहयोग लेकर विशेष अभियान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फार्म-06 भरवाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। घर-घर जाकर लोगो को जागरूक करें। रतनसेन इन्टर कालेज, बांसी में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एवं आपके आसपास जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। एक भी मतदाता छूटना नही चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#Democracy #DistrictMagistrate #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #ElectionCommission #ElectoralRoll #Bansi #Naugarh #VoterRegistration #Form6 #VoterListRevision #VoterAwareness #VotingRights #NewVoterRegistration #BLO #VoterEnrollment \#Siddharthnagar #FirstTimeVoters #UPAdministration #BoothLevelOfficer #18PlusVoters #ElectionUpdate #SpecialRevisionCampaign #GauravSinghSograwal


Comments