मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 जोड़ों का विवाह संपन्न
रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अम्बेडकरनगर।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बारात घर, गदाया अकबरपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अकबरपुर के कुल 12 जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सभी 12 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम अध्यक्ष/ प्रशासक, जिला पंचायत अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


Comments