राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर वरिष्ठ पत्रकार करुणा शंकर दीक्षित को सौंपी गई जिला ईकाई में संरक्षक की जिम्मेदारी
प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति पर मनोनयन, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर किया सम्मानित ।
लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर एवं प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार करुणा शंकर दीक्षित को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का संरक्षक नियुक्त करने के साथ ही जिला ईकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकता नगर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने करुणा शंकर दीक्षित को फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार करुणा शंकर दीक्षित का पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा अनुभव और मार्गदर्शन संगठन के लिए अहम साबित होगा। उनके संगठन से जुड़ने और नई जिम्मेदारी मिलने से परिषद की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभव और सहयोग से संगठन के उद्देश्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
नवनियुक्त संरक्षक करुणा शंकर दीक्षित ने बताया कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने परिषद की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला, जिला संगठन महामंत्री विनीत कुमार मिश्रा सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
lucknow news uttar pradesh news senior journalist journalist organization Journalist Protection Press Freedom #SwatantraPrabhat Journalist Security Journalist Rights Journalism News Media Community Journalist Welfare Press Association Organizational Appointment Media Association National Journalists Security Council Karuna Shankar Dixit Journalist Appointment Devendra Kumar Mishra Dilip Kumar Srivastava Gaurav Shukla Vineet Kumar Mishra District Unit Appointment Journalist सम्मान #JournalistSecurity


Comments