गोविन्द साहब मेला सम्बन्धी बैठक सम्पन्न अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक निर्देश।
जिलाधिकारी ने अधीनस्थ के साथ बैठक कर गोविन्द साहब मेले की तैयारियों को समय से पूर्ण करने का दिया निर्देश एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण।
अम्बेडकरनगर।
आगामी 18/19 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेले की तैयारियों को लेकर गोविन्द साहब के निरीक्षण भवन में जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा एवं जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत प्रशासक ने कहा कि लगभग एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक में सफाई व्यवस्था, रेन बसेरा, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, पेयजल, टॉयलेट स्थापना व साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, पोखर की सफाई, चेंजिंग रूम, नाव व गोताखोर, चिकित्सा व्यवस्था, खाद्य पदार्थ जांच, खोया–पाया केंद्र, फायर स्टेशन, अलाव, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा सफाई कर्मियों को तैनात किया जाए। भीड़ प्रबंधन व फायर सेफ्टी की दृष्टि से विशेष तैयारी के निर्देश दिए गए। पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरों एवं बेहतर निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत विभाग को सभी मार्गों की मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, वहीं विद्युत विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों की मरम्मत व विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग खाद पदार्थ की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु चिकिंग करने। जिला पंचायत राज अधिकारी को मार्गो के किनारे झाड़ियां साफ कराने, फोगिंग कराने, मेले में स्थापित होने वाले शौचालयों की नियमित साफ सफाई हेतु आवश्यकता अनुसार पर्याप्त कर्मचारियो की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल निगम ग्रामीण को मेला क्षेत्र में 24×7 जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रशासक जिला पंचायत श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि मेला से संबंधित सभी विभाग समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें, जिससे मेलार्थियों की बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Read More शक्ति केंद्र चौपालों के संयोजक बने डॉ. जन्मेजय सिंह, 6 दिसंबर तक आयोजन पूरा करने का लक्ष्य
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), उप जिलाधिकारी आलापुर, क्षेत्राधिकारी आलापुर, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, खंड विकास अधिकारी, मेला समिति के प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments