नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर, छह माह के कार्यों की हुई समीक्षा
हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश
पटना। बिहार के स्वास्थ्य विभाग में पिछले छह महीनों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभागीय कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रभागों के कार्यों, सरकारी योजनाओं, परियोजनाओं और स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, सुचारु और गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक में राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ अत्याधुनिक तकनीक आधारित जांच एवं उपचार की व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके अलावा अस्पतालों में पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी प्राथमिकता में रखा गया।
बैठक में कहा गया कि आम लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, उपचार सुविधाओं का विस्तार और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, बेहतर उपचार व्यवस्था और जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


Comments