नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने को प्रशासन अलर्ट, जिला निरीक्षक ने बूथों पर पहुंचकर परखी पुनरीक्षण की हकीकत
..........बूथ 182 और 187 का किया औचक निरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पात्र वोटरों को सूची में शामिल करने के दिए सख्त निर्देश ।
मोहनलालगंज, लखनऊ। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर जिला निरीक्षक एवं उप कृषि निदेशक विनय कुमार कौशल ने मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत परखी।
निरीक्षण के दौरान जिला निरीक्षक बूथ संख्या 182 और 187 पर पहुंचे, जहां उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों, नाम विलोपन की प्रक्रिया और नए मतदाताओं के पंजीकरण की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं सहित सभी नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं सावधानी के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सुपरवाइजर एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि सोमनाथ यादव, बीएलओ विनीत कुमार मिश्रा और कमलेश मौजूद रहे।
lucknow news uttar pradesh news Election Commission first time voters Lucknow Administration mohanlalganj news Voter List Update Voter List Revision Special Summary Revision Polling Booth Inspection up election news #SwatantraPrabhat Voter Awareness Voter Registration Democratic Process Election Preparation Electoral Roll Update #VoterListRevision Voter Enrollment New Voter Registration 18 Plus Voters SSR Campaign BLO Inspection Vinay Kumar Kaushal Electoral Registration


Comments