यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बयान देकर सियासत गरमा दी है। मौर्य ने जौनपुर में कहा- अभी योगी हमारे मुख्यमंत्री हैं
योगी जी मुख्यमंत्री होंगे या कोई और, यह चुनाव के बाद निर्वाचित विधायक तय करेंगे
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो चीफ प्रयागराज
ेचुनावी चेहरा कमल का फूल है। चुनाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नेता चुना जाएगा। योगी के समर्थन के सवाल पर मौर्य ने कहा- हां, मैं उनका समर्थन करता हूं।
वहीं, लखनऊ में ABP न्यूज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि क्या वे 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे। इस पर उन्होंने कहा, "कौन चेहरा है और कौन नहीं, यह सबको पता है। हर व्यक्ति जानता है।"
योगी ने कहा, हम सभी को कमल के निशान पर चुनाव लड़ना है। मैं भी कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ूंगा। हमारे लिए कमल ही सबकुछ है। मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा।

े
अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी ने अपने खास अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा- 'याद रखना, ट्रकों के पीछे कभी-कभी लिखा रहता है- सटला त गइला। मतलब- सटे नहीं कि गए।'
उन्होंने कहा- दो नावों की सवारी हमेशा खतरनाक होती है और ऐसा करने वाला कभी सुरक्षित नहीं निकल सकता। अखिलेश यादव अब हमारी लाइन पर आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। लेकिन भाजपा की लाइन का तापमान बहुत हाई है। उसके नजदीक आने पर ही इसकी जानकारी होगी।

#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshNews #BJP #LatestNews #UttarPradeshPolitics #LucknowNews #AkhileshYadav #UPAssemblyElection2027 #IndianPolitics #BJPLeadership #BJPUttarPradesh #UPPoliticalNews #ElectionUpdates #UPElectionNews #AyodhyaNews #YogiVsAkhilesh #KeshavPrasadMaurya \#YogiAdityanath #LotusSymbol #ChiefMinisterYogi #YogiOn2027Elections #AkhileshYadavAyodhyaVisit #ABPNews

Comments