सिद्धार्थनगर में रोजगार सेवकों का कलेक्ट्रेट पर धरना - प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की चेतावनी

ग्राम रोजगार सेवकों और वीबी - जी राम जी कार्मिकों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर मेंधरना - प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जुटे कर्मचारियों ने एसडीएम विश्वेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 सिद्धार्थनगर।
 
ग्राम रोजगार सेवकों और वीबी - जी राम जी कार्मिकों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर मेंधरना - प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जुटे कर्मचारियों ने एसडीएम विश्वेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
 
मांगें पूरी नहीं होने पर तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव और इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।जिला संयोजक सदानंद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय न्यूनतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और पृथक बजट से भुगतान की मांग उठाई। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने, एचआर पॉलिसी लागू करने और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्य जॉब चार्ट में शामिल कर पदनाम ग्राम विकास सहायक करने की मांग की।
 
 जिला संयोजक  सदानंद यादव ने कहा कि तीन दिसंबर तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो  ग्राम रोजगार सेवक और वीबीजी राम जी कार्मिक विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
 
 प्रदर्शन में जिला संरक्षक राजेश चतुर्वेदी, अमरेश यादव, संजीव कुमार,सतीश कुमार, हरिनिवास पाण्डेय, सर्वजीत यादव, अखिलेश मौर्य, जयकिशन, श्रीवास्तव, सुरेंद नाथ पाण्डेय समेत विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें