लुलु हाइपरमार्केट में ‘ब्यूटी फेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ, 50 प्रतिशत तक की छूट बनी आकर्षण

डॉ. टीना सिंह ने किया उद्घाटन, 6 दिसंबर तक चलेगा सौंदर्य और ग्लैमर का उत्सव; एक ही छत के नीचे जुटे कई नामी ब्यूटी ब्रांड्स

Abhinav Shukla Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लुलु हाइपरमार्केट में सौंदर्य, ग्लैमर और आधुनिक जीवनशैली का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां 25 नवंबर से ‘लुलु ब्यूटी फेस्ट 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में ग्राहकों को ब्यूटी, स्किन केयर, हेयर केयर और पर्सनल केयर से जुड़े कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहे हैं। फेस्टिवल के प्रचार बैनर पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदर्शित की गई है। कार्यक्रम 
 
का उद्घाटन लखनऊ की प्रसिद्ध स्किन स्पेशलिस्ट एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. टीना सिंह ने किया। इस अवसर पर लुलु हाइपरमार्केट के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न ब्रांड्स के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। पारंपरिक स्वागत एवं अतिथियों के सम्मान के बाद रिबन काटकर समारोह का शुभारंभ किया गया।
 
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने आयोजन के प्रति उत्साह दिखाया। इस ब्यूटी फेस्ट को Fiama और Engage द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि The Derma Co. और Yardley London प्रमुख पार्टनर हैं। इसके अलावा Nivea, Royal Mirage, Enchanteur, Vivel, Dove, Vaseline, Lakmé और Maybelline जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स भी इसमें शामिल हैं।
 
ब्यूटी और पर्सनल केयर के नए ट्रेंड्स का मिलेगा अनुभव ‘लुलु ब्यूटी फेस्ट 2026’ का उद्देश्य ग्राहकों को केवल खरीदारी का अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें सौंदर्य की बदलती दुनिया, नए उत्पादों और आधुनिक ब्यूटी ट्रेंड्स से परिचित कराना भी है। आयोजन में ग्राहक ब्रांड प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों और ब्रांड से जुड़े अनुभवों के माध्यम से अपनी पसंद और जरूरत के अनुरूप उत्पादों को जानने का अवसर मिलेगा।
 
आज के समय में लोग अपनी त्वचा, बालों और व्यक्तिगत देखभाल को लेकर पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। स्किन केयर, सनस्क्रीन, मेकअप, हेयर केयर और फ्रेगरेंस जैसे उत्पादों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच यह आयोजन ग्राहकों के लिए खास महत्व रखता है। ग्राहकों की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता समीर वर्मा इस अवसर पर यूपी, दिल्ली और तेलंगाना के रीजनल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा कि लुलु का उद्देश्य हमेशा से ग्राहकों के रिटेल अनुभव को बेहतर और यादगार बनाना रहा है। ‘लुलु ब्यूटी फेस्ट’ इसी विजन को आगे बढ़ाने की पहल है। इसके माध्यम से ब्यूटी और पर्सनल केयर के क्षेत्र में लुलु को ग्राहकों की पहली पसंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, लखनऊ लुलु हाइपरमार्केट के जनरल मैनेजर सुनील शर्मा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि हर गतिविधि में सर्वोपरि है। ब्यूटी इंडस्ट्री में लगातार नए बदलाव और इनोवेशन हो रहे हैं। इस फेस्टिवल के जरिए प्रमुख ब्रांड्स को एक मंच पर लाया गया है, ताकि ग्राहक अपने पसंदीदा और नवीनतम उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकें। लुलु हाइपरमार्केट का यह आयोजन राजधानी में खरीदारी के साथ सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल के नए अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक विशेष पहल है। 6 दिसंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ग्राहकों को विभिन्न ब्रांड्स के उत्पादों और आकर्षक गतिविधियों का अनुभव मिलेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार