जिलाधिकारी ने प्रगति धीमी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की 

करते हुए 10 दिसम्बर तक एक साइड का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश 10 दिसम्बर तक एक साइड का कार्य पूर्ण न कराये जाने पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध एफआईआर दर्ज  होगी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो चीफ 
 
प्रयागराज।
 
जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा गुरूवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, नगर आयुक्त  सीलम सांई तेजा के साथ निर्माणाधीन 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए पुल के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को 10 दिसम्बर तक एक साइड के निर्माण कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिसम्बर तक एक साइड का कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो कार्यदायी संस्था के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यवाही भी की जायेगी। 
 
 
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ पुल पर सुरक्षा से सम्बंधित सभी मानकों का भी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। 
 
 सेतु निगम के अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करते हुए पुल के निर्माण के प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए है।  कार्यदायी संस्था को मशीनरी व मैनपॉवर को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया ।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार