अखिल असम नाथ योगी छात्र संघ की केंद्रीय वार्षिक साधारण सभा एवं युवा महोत्सव के स्वागत समिति का गठन

स्वागत समिति के गठन को लेकर आज सिलापथार के 2 नंबर भैरवपुर स्थित भैरव मंदिर परिसर में एक जनसभा आयोजित की गई

हर्षिता यादव  Picture
Published On

असम धेमाजी। आगामी 26 और 27 जनवरी 2027 को सिलापथार में अखिल असम नाथ योगी छात्र संघ की केंद्रीय वार्षिक साधारण सभा एवं युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी उद्देश्य से स्वागत समिति के गठन को लेकर आज सिलापथार के 2 नंबर भैरवपुर स्थित भैरव मंदिर परिसर में एक जनसभा आयोजित की गई।
 
नाथ योगी सम्मेलन की धेमाजी जिला समिति के अध्यक्ष सोनाराम नाथ की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा का उद्देश्य नाथ योगी छात्र संघ के धेमाजी जिला अध्यक्ष प्रसन्न नाथ ने विस्तार से समझाया। सभा में धेमाजी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को जानकारी दी गई कि चिचिबोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवन गोगोई को स्वागत समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
अखिल असम नाथ योगी छात्र संघ की केंद्रीय वार्षिक साधारण सभा एवं युवा महोत्सव के स्वागत समिति का गठन
 
वहीं, सुवेश नाथ को सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए 31 सदस्यीय मुख्य स्वागत समिति का गठन किया गया। इसके अलावा स्मारिका संपादन समिति सहित कुल आठ उपसमितियों का भी गठन किया गया। नाथ योगी छात्र संघ के केंद्रीय महासचिव दीपक नाथ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त केंद्रीय वार्षिक आम सभा एवं युवा महोत्सव में नाथ योगी समुदाय की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक स्थिति के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि अंतिम दिन आयोजित होने वाली खुली सभा में असम के विभिन्न समुदायों के संगठनों एवं प्रतिनिधियों के साथ-साथ राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सभा में नाथ योगी छात्र संघ  के केंद्रीय समिति के कई पदाधिकारियों , जिला नाथ योगी सम्मेलन के अध्यक्ष सजल कुमार नाथ, नाथ योगी उन्नयन परिषद के जिला सदस्य संजय नाथ, नाथ योगी छात्र संघ के धेमाजी जिला समिति के पदाधिकारियों, महिला सम्मिलन के पदाधिकारियों सहित जिले की विभिन्न प्रांत से भारी संख्या में लोगों ने सभा में भाग लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें