राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा छह नवंबर को सोनभद्र में करेंगे भ्रमण

भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद रामायण कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न परिवारों में जताएंगे शोक संवेदना

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 05 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा छह नवंबर को जनपद सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 2:45 बजे सर्किट हाउस लोढ़ी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 3:25 बजे पटवध स्थित पंचमुखी मंदिर में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद 4:10 बजे राबर्ट्सगंज स्थित धर्मशाला, शाहगंज रोड पर स्वर्गीय नारसिंह पटेल, पूर्व जिला महामंत्री के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम 5 बजे ग्राम पगिया, पोस्ट खेराही में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर देव पाण्डेय की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद शाम 7 बजे वे सर्किट हाउस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

इटवा में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देकर कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी Read More इटवा में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देकर कार्यप्रणाली की दी गई जानकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें