गुप्त केबिन वाली सियाज कार से 60.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई, गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र, संवाद। ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ शाहजहांपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी सियाज कार भी बरामद की है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर सत्यम यादव (21) और सीबू अली (24), निवासी जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कार के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन से तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेट गांजा बरामद हुए।

पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक और सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी में एसओजी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम शामिल रही।

बेरुई गांव में पीपीजीसीएल की राखड़ से बढ़ा खतरा, नाले में गिरी गाय Read More बेरुई गांव में पीपीजीसीएल की राखड़ से बढ़ा खतरा, नाले में गिरी गाय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें