नई सुविधाओं से आकर्षित कर रही राम की पैड़ी, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या

23.68 करोड़ रुपये से विकसित हुआ पर्यटन परिसर, विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट, ओपन एयर थिएटर और म्यूरल वॉल बने आकर्षण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव-2026 में अयोध्या 30 लाख दीपों से जगमगाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर विकसित नई पर्यटन सुविधाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। करीब 23.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजना के तहत यहां ओपन एयर थिएटर, विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट, दर्शक दीर्घा, आकर्षक प्रवेश द्वार और म्यूरल वॉल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इनसे राम की पैड़ी का स्वरूप निखरने के साथ पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत पर्यटन विभाग की परियोजना के दूसरे चरण में राम की पैड़ी का विकास कराया गया है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच और दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा बनाई गई है। विजिटर गैलरी और सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किए गए हैं। इन सुविधाओं से पर्यटकों को परिसर का अवलोकन करने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

कलात्मक संरचनाओं से निखरा परिसर

राम की पैड़ी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए छह पत्थर की छतरियां और छह पत्थर के ज्योति दीप बनाए गए हैं। इसके अलावा पत्थर के स्तंभ, प्लांटर और जालियां भी स्थापित की गई हैं। परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ दिशा सूचक, शिलालेख और प्रकाश व्यवस्था का काम कराया गया है। म्यूरल वॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों के जरिए परिसर की सुंदरता और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी…’, गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह Read More ‘उधर चलो, नहीं तो चोट लग जाएगी…’, गोशाला में दिखा सीएम योगी का गोवंश के प्रति स्नेह

पूरे साल पर्यटकों को मिलेंगी सुविधाएं

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम Read More योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद', आगरा में उमड़ा युवाओं का हुजूम

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरयू तट पर विकसित ये सुविधाएं दीपोत्सव के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाएंगी। यह परिसर केवल दीपोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। ओपन एयर थिएटर, दर्शक दीर्घा और अन्य सुविधाओं से धार्मिक पर्यटन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

दीपोत्सव की भव्यता दुनिया तक पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर Read More दीपोत्सव की भव्यता दुनिया तक पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि अयोध्या में पर्यटन विकास का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के साथ उन्हें आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और सरयू तट के प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ना है। राम की पैड़ी पर विकसित नई सुविधाएं इसी दिशा में की गई पहल हैं। ओपन एयर थिएटर और दर्शक दीर्घा से सांस्कृतिक आयोजनों को नया मंच मिलेगा, जबकि विकसित परिसर पर्यटकों को अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा अनुभव प्रदान करेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार