नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बच्चे डरे नहीं साहसिक बने=नंदिता काला
बच्चों का जीवन कोमल उसे सही तराशना हम सभी का कर्तव्य सुरक्षित बचपन के तहत लगाई कार्यशाला
सितारगंज प्राथमिक विद्यालय प्रथम में न्याय विधिक न्यायपालिका सितारगंज की सिविल जज नंदिता काला ने सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को बताया कि कोई भी व्यक्ति बच्चों के साथ गलत हरकत करने का प्रयास करे या शरीर के किसी भी अंग को छुए तो तुरंत अपने अध्यापक,
माता पिता या पुलिस को सूचना दें या 1098 पर इसकी शिकायत दर्ज करवाएं।कम उम्र के बच्चों से किसी भी दुकान या फैक्ट्री में काम लिया जाता है तो उसकी शिकायत भी तुरंत करें।
उन्होंने बच्चों से मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी मोबाइल फोन में ऑनलाइन गेम खेलने से जो क्राइम बड़ा है उससे होने वाले नुकसान को विस्तार से समझाया,बच्चों का मन कोमल होता है,आप डरे नहीं,मजबूत बने,हम चाहते हैं बच्चे साहसिक और निर्भीक बनें,बच्चे देश का भविष्य हैं आप निर्भीक होकर के अपने जीवन को आगे बढ़ाएं।सिविल जज ने बच्चों को अपने माता पिता के अकाउंट्स की डिटेल किसी को भी न बताने ओर 18 वर्ष की आयु के बाद ही स्कूटर एवं कार चलाने की सलाह दी। एस आई बबीता ने कहा कि कोई भी दिक्कत या परेशानी में तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष महेश मित्तल,पवन बड़सीवाल,प्रधानाचार्य मुकेश कुमार,धीरज कुमार,अजनीश कुमार राणा,पुष्पा रानी, संजीता,उषा रानी आदि रहे
swatantra prabhat uttarakhand news बाल श्रम Child Safety Child Protection Legal Awareness cyber crime awareness बच्चों की सुरक्षा Child Helpline 1098 बाल अधिकार Women and Child Safety School Awareness Program Child Rights Child Labour Emergency Helpline 112 बाल सुरक्षा जागरूकता Online Gaming Safety सितारगंज समाचार **सुरक्षित बचपन कार्यक्रम में बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर 1098 और 112 की दी जानकारी** **सिविल जज नंदिता काला ने बच्चों को किया जागरूक ऑनलाइन गेमिंग और बाल श्रम के खतरों से किया सचेत** **सितारगंज।** प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत विधिक न्यायपालिका सितारगंज की सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा अधिकारों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यदि कोई व्यक्ति उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास करता है या शरीर के किसी भी अंग को अनुचित तरीके से छूता है तो वे बिना डरे तत्काल अपने अध्यापक माता-पिता या पुलिस को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सिविल जज ने कहा कि कम उम्र के बच्चों से किसी दुकान फैक्ट्री या अन्य प्रतिष्ठान में काम कराया जाता है पवन बड़सीवाल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार धीरज कुमार अजनीश कुमार राणा पुष्पा रानी संजीता उषा रानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। \#Sitarganj सुरक्षित बचपन Child Abuse Awareness Civil Judge Nandita Kala Babita SI Primary School Sitarganj उत्तराखंड समाचार


Comments