फीचर्ड

खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है : तहसीलदार

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 इटवा (सिद्धार्थनगर) ।
 
विकास खण्ड इटव क्षेत्र के गोपाल कृष्ण गोखले शिक्षा सदन कठेला में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के दौरान ध्वजारोहण, मार्च पास्ट और सलामी की रस्म पूरी की गई।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कठेला श्यामू गुप्ता, ग्राम प्रधान अनिल वर्मा और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद रहे। अतिथियों का शिक्षकों एवं आयोजकों ने स्वागत किया।
 
मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतिकूल मौसम के बावजूद बच्चों और शिक्षकों के उत्साह की सराहना करते हुए आयोजन को बेहतर बताया।
 
प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान 50, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रिमझिम बारिश के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ और मैदान में खेल गतिविधियां जारी रहीं।
 
इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक चंद्रमणि त्रिपाठी, एडवाइजरी केशरी नंदन, वीरेंद्र वर्मा, प्रेमचंद शर्मा, करुणेश मौर्य, मोहम्मद इमरान, हरिश्चंद्र, कपिल तिवारी, प्रवीण चौधरी, नफीस अंसारी, पंकज यादव, अमित शुक्ला, ओमप्रकाश, अतुल माथुर, परविंद चौधरी, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार