नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
किसानों के खाते में 24वीं किसान सम्मन निधि हस्तांतरित
सीतापुर। 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक पी एम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनासकांठा, गुजरात से 9. 34 करोड़ कृषकों के बैंक खातों में कुल धनराशि 18,680 करोड से अधिक की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया। जिसमें जनपद लखनऊ में 1.8 लाख कृषकों के बैंक खातों में कुल धनराशि 37.33 करोड़ रुपए हस्तांतरित की गई।
इसे कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ,भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग एवं कृषि विभाग जनपद लखनऊ के द्वारा संयुक्त रूप से 558 कृषकों के बीच पी एम किसान सम्मान का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सूर्य प्रताप शाही मंत्री कृषि ,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उत्तर प्रदेश सरकार, द्वारा बताया कि खेती के प्रति केंद्र व राज्य सरकार दोनों ही बहुत संवेदनशील है।
कृषकों को दलहनी एवं तिलहनी फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए सरकार हर संभव मदद करने को तैयार है। हमें नकदी फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ाकर अपनी आमदनी को बढ़ाना होगा, जिसके लिए सरकार द्वारा कृषकों को अच्छे बीज एवं उर्वरकों की सुनिश्चित व्यवस्था की गई है। डॉ एम के शन्मुगा सुंदरम,प्रमुख सचिव(कृषि) द्वारा कृषकों को आश्वस्त किया गया कि प्रदेश में कहीं भी बीज एवं उर्वरक की कोई समस्या नहीं है कृषकों को सहकारी एवं अन्य संस्थाओं से रबी फसलों की बुवाई हेतु बीज एवं उर्वरक आसानी से मिलता रहेगा।
खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषकों को बताया कि वर्तमान में मृदा में जीवांश कार्बन मात्र 0.5% ही रह गया है जिससे खेत की उर्वरा शक्ति दिन प्रतिदिन घटती जा रही है।हमें फसल अवशेष प्रबंधन करके व हरी खाद तैयार कर खेतों में सड़ाकर जीवांश कार्बन को बढ़ाना है आमतौर पर अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत में जीवांश कार्बन 1 से 5 प्रतिशत तक होना चाहिए।कार्यक्रम में डॉ एस एन सुशील निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा संस्थान में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। कृषि निदेशक,टी एम त्रिपाठी द्वारा कृषकों को बताया गया कि विभाग द्वारा चलाई जा रही कृषक हितकारी योजनाओं में सामान्य बीज वितरण एवं कृषि में प्रयोग किए जाने वाले कृषि यंत्रों पर 50% अनुदान एवं मिनीकिट के बीज कृषकों को 100% अनुदान पर वितरित किये जाते हैं कृषकों को प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराया जाना आवश्यक है इसलिए अति शीघ्र आनलाइन बुकिंग करा कर अनुदान पर दिए जा रहे बीज एवं कृषि यंत्रों का लाभ प्राप्त करें।डॉ ए के दुबे अध्यक्ष/वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र,लखनऊ द्वारा खरपतवार नियंत्रण एवं पराली प्रबंधन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ सुशील कुमार शुक्ल द्वारा प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई।
डॉ योगेश प्रताप सिंह अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) द्वारा कृषकों को पी एम किसान सम्मान निधि एवं प्रदेश स्तर पर बीज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मा० श्याम बिहारी गुप्ता,राज्य मंत्री गौ सेवा आयोग द्वारा कृषकों को देसी गाय पालकर जीवामृत,घन जीवामृत,वीजामृत एवं दशपरणीय अर्क आदि से जैविक खादों को तैयार कर प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की गई एवं 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर का भी शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने अभिभाषण में कृषकों को बताया गया कि अपनी आय को बढ़ाने के लिए आज जरूरत है कि कृषकों को पशुपालन, डेयरी,उद्यान के अंतर्गत फलोत्पादन, सब्जी उत्पादन के अतिरिक्त गन्ना,दलहनी और तिलहनी आदि लाभकारी फसलों को उगाने की आवश्यकता है। श्रीमती कनीज फातिमा, निदेशक बीज विकास निगम द्वारा किसानों से समसामयिक विषयों यथा पी एम किसान सम्मान निधि, पी एम कुसुम योजना,आत्मा योजना एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
महानिदेशक उपकार,डॉ दिनेश सिंह (पी सी सी एस) आई एस आर आई लखनऊ, कृषि विभाग से संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कृष्ण, उप कृषि निदेशक विनय कौशल , जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, संजेश श्रीवास्तव,भूमि संरक्षण अधिकारी लखनऊ,डॉ मनमोहन लाल, चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह डॉ अजय राय के अतिरिक्त पुरुष- 335 व महिला 223 कुल 558 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रांगण में जनपद लखनऊ के एफ पी ओ एवं गैर सहकारी संस्थाओं द्वारा 10 स्टालों को लगाया गया था जिसका भ्रमण मा. मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया। स्टालों के माध्यम से किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए कुछ लोगों की मा. मंत्री जी द्वारा सराहना की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी farmers welfare scheme पीएम कुसुम योजना Surya Pratap Shahi जैविक खेती कृषि विभाग उत्तर प्रदेश प्राकृतिक खेती पराली प्रबंधन #SwatantraPrabhat कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान Lucknow Agriculture News किसान उत्सव दिवस मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन PM Kisan 24th Installment पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त लखनऊ किसान सम्मान निधि कार्यक्रम सूर्य प्रताप शाही किसानों के खाते में 18680 करोड़ 9.34 करोड़ किसान लखनऊ के 1.8 लाख किसान 37.33 करोड़ रुपये हस्तांतरण जीवांश कार्बन बढ़ाने के उपाय रबी फसल बीज वितरण कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान


Comments