नवीनतम
राजनीति
भारत
त्यौहारों में खलल पैदा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे - थानाध्यक्ष
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर ( सिद्धार्थनगर) ।
त्रिलोकपुर थाना परिसर में आगामी त्यौहार माँ लक्ष्मी पूजा, धनतेरस, दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के मूर्तिकार, आयोजकों व डीजे संचालको,संभ्रात व्यक्तियों,धर्मगुरुओं के साथ के साथ पीस कमेटी की बैठक मंगलवार की गई ।
पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि आगामी त्यौहार लक्ष्मी पूजा धनतेरस/ दीपावली के दृष्टिगत थाना क्षेत्र मे लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा रखने वाले व गांव के सभी सम्भ्रांत व्यक्तियों/डी0जे0 धारको की थाना स्थानीय पर पीस कमेटी का आयोजन किया गया ।जिसमे सभी प्रतिमा संस्थापको की उपस्थिति में शासन द्वारा जारी उच्चाधिकारी के आदेशो व निर्देशो से अवगत कराया गया व आगामी धनतेरस/ दीपावली /लक्ष्मी पूजा सभी त्यौहारों को शान्तिपूर्वक मनाने के लिये उचित दिशा-निर्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि खलल पैदा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
इस दौरान सुरेश पाण्डेय, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, सुमिरन यादव, सत्य नारायण दुबे,रशीद शाह, शेष राम चौरसिया ,शनि मिश्रा, गणेश वरुण , सुभाष पासवान, इन्द्रेश पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा , रामनरेश पासवान,विप्लू सिंह, धीरज राय, रवि सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।
उधर बिस्कोहर पुलिस चौकी के प्रांगण में पीस कमेटी बैठक संपन्न हुई जिसमें चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान हेड कांस्टेबल इंदरजीत सिंह, आशीष मौर्य, अजय यादव ,बलराम सिंह ,नीरज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
#UPPolice #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #UttarPradeshPolice #SiddharthnagarPolice #BiskoharNews #LatestNews #TrilokpurPolice #PublicSafety #PeaceCommitteeMeeting #FestivalSecurity #PoliceMeeting #AnupKumarMishra #AmitKumarShahi #FestivalGuidelines #CommunityMeeting #Diwali2026 #DJGuidelines \#SiddharthnagarNews #Dhanteras2026 #LakshmiPuja #ChhathPuja #DiwaliPreparations #IdolInstallation


Comments