जिला रजक धोबी सुधार सभा की बैठक संपन्न

जिला रजक धोबी सुधार सभा की एक बैठक सोमवार को मुन्नू चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभा के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कैलाश कनौजिया को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
जिला रजक धोबी सुधार सभा की एक बैठक सोमवार को मुन्नू चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभा के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कैलाश कनौजिया को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
 
बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किए जाने के बाद जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी, ताकि चुनाव की प्रक्रिया समय से संपन्न कराई जा सके।बैठक में मुख्य रूप से पुन्ना कनौजिया, राजू कनौजिया, सुरेंद्र कनौजिया, मुन्नालाल, दिनेश कनौजिया, राकेश कनौजिया, अर्जुन कनौजिया, अजय कनौजिया, संजय कुमार कनौजिया, शिव शंकर कनौजिया, समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी, विकास प्रभाकर, मनोज कनौजिया, संतोष कनौजिया, रितेश कनौजिया और अतुल कनौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें