राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव 

कस्बे के महेशखेड़ा स्थित उत्सवलान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार की शाम को शरद पूर्णिमा का त्यौहार बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के महेशखेड़ा स्थित उत्सवलान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई की ओर से रविवार की शाम को शरद पूर्णिमा का त्यौहार बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर बांटी गई। आयोजित कार्यक्रम में अपना बौद्धिक देते हुए संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीतला प्रसाद ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है।
 
चंद्रमा की रोशनी में रखी हुई चीजें और शुद्ध और औषधीय हो जाती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन खीर खाने को लेकर उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि दूध में पाए जाने वाले तत्व लैक्टिक और चावल में पाए जाने वाले स्टार्च शरद पूर्णिमा के चंद्रमा की रोशनी ये तत्व और शक्तिकृत हो जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति और शाखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ मानव निर्माण का कार्य करता है। मानव सेवा संघ का प्रमुख उद्देश्य है। हम सभी को अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखना चाहिए। युवा स्वयंसेवकों को बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर विभाग कार्यवाह उधम जायसवाल, नगर कार्यवाह इन्द्रेश, सचिन रस्तोगी, राजेश सोनी, गणेश बाजपेई, सतीश त्रिवेदी मयंक आदित्य प्रवीण प्रिंस हर्ष दिव्यांश देवांश  भास्कर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments