कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचारी रोगों से बचाव एवं जनजागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान

Abhinav Shukla Picture
Published On

शुकुलबाजार अमेठी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचारी रोगों से बचाव एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के प्रबंधक एवं समाजसेवी पी.के. तिवारी ने जैनबगंज स्थित एच.एस. इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधक एजाज अहमद एवं प्रधानाचार्य रमेश गिरि के साथ विद्यार्थियों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।इस दौरान बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने,मच्छरों से बचाव करने तथा नियमित रूप से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि बुखार सहित बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और समय से चिकित्सकीय परामर्श लें संस्था के प्रबंधक पी.के.तिवारी ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता,स्वच्छता और सावधानी बेहद आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर साफ-सफाई का ध्यान रखे और दूसरों को भी जागरूक करे,तो इन बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।उन्होंने कहा कि कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान सामाजिक सरोकारों के तहत जनहित एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है।इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य बच्चों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी बच्चों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments