बंद घर में फंदे से लटका मिला पंचायत मित्र का शव, गांव में मचा हड़कंप
पत्नी से चल रहा था विवाद, सात वर्षीय बेटे के साथ डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी पत्नी
लालगंज हरायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा गांव में सोमवार को बंद घर के अंदर पंचायत मित्र का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।भीटा गांव निवासी विवेक कुमार बाजपेई (40) पुत्र दुर्गा शंकर बाजपेई अपने गांव स्थित मकान में अकेले रहते थे। उनके माता-पिता डलमऊ के मुराईबाग स्थित मकान में रहते हैं।
विवेक की पत्नी प्रज्ञा अपने सात वर्षीय बेटे ध्रुव के साथ करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही थी।बताया जाता है कि सोमवार सुबह विवेक ने धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीन के ऑपरेटर शिवा निवासी पूरे गौरन को बुलाया था। सुबह ऑपरेटर ने विवेक के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
इसके बाद वह उनके घर पहुंचा और आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर उसने दरवाजे से झांककर देखा तो आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के सहारे विवेक का शव लटका हुआ दिखाई दिया।ऑपरेटर ने इसकी सूचना सहनीपुर के पंचायत मित्र नीरज सिंह को दी। नीरज ने ग्राम प्रधान को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि विवेक के माता-पिता के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर दरवाजा खुलवाया।ग्रामीणों के मुताबिक, विवेक और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मामला थाने तक भी पहुंचा था। पत्नी के बेटे के साथ मायके चले जाने के बाद से विवेक गुमसुम रहते थे। हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
raebareli news uttar pradesh crime news संदिग्ध परिस्थितियों में मौत lalganj news पुलिस जांच लालगंज रायबरेली समाचार उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्थानीय पुलिस कार्रवाई #SwatantraPrabhat मौत के कारणों की जांच ग्रामीण क्षेत्र की खबर Sareni Police Station रायबरेली पंचायत मित्र मौत सरेनी थाना क्षेत्र भीटा गांव घटना विवेक कुमार बाजपेई पंचायत मित्र का शव मिला बंद घर में शव बरामद रायबरेली पुलिस विंध्य विनय रावत भीटा गांव समाचार डलमऊ मुराईबाग पंचायत मित्र समाचार Vivek Kumar Bajpai


Comments