मां शीतला धाम शक्तिपीठ स्वयंभू मंदिर पर विशेष रहा दुर्गा पूजा महोत्सव

शीतला समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह, प्रबंधक जितेंद्र सिंह,संयोजक अंबर बक्श सिंह व कमेटी सदस्यों के नेतृत्व में हुए विभिन्न आयोजन, मूर्ति विसर्जन में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Abhinav Shukla Picture
Published On

शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार अंतर्गत ग्राम सभा मांझगांव स्थित मां शीतला धाम शक्तिपीठ स्वयंभू मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शीतला समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भव्य जागरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।शीतला समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने बताया कि मां शीतला धाम शक्तिपीठ पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी , ठेकेदार समर बहादुर सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख दद्दन सिंह , थाना अध्यक्ष बाजार शुक्ल गजेंद्र प्रताप सिंह,आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक जय सिंह चंदेल ,पूर्व प्रमुख प्रत्याशी भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू,शिक्षक विजय शर्मा, ठेकेदार वीर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सतीश मिश्रा, शिवली प्रधान रविंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। समिति के प्रबंधक जितेंद्र सिंह, संयोजक अंबर बक्श सिंह तथा अन्य सदस्यों के सहयोग से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराया गया। आयोजन में क्षेत्रीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।महोत्सव के समापन पर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने जयकारों के बीच मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समिति की ओर से आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।स्वयंभू स्वरूप को लेकर क्षेत्र में है विशेष मान्यतामां शीतला धाम शक्तिपीठ स्वयंभू मंदिर की अपनी विशिष्ट धार्मिक पहचान है। समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह के अनुसार, मान्यता है कि इस पवित्र स्थान पर माता रानी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। इसी मान्यता के चलते यह स्थान मां शीतला धाम शक्तिपीठ स्वयंभू के नाम से प्रसिद्ध हुआ। श्रद्धालुओं की आस्था और ग्रामीणों के सहयोग से यहां माता रानी के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया गया है।स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां शीतला धाम में सच्चे मन से प्रार्थना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं माता रानी पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि नवरात्र सहित वर्षभर यहां दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है।शीतला समिति के सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें