नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दो नवंबर को सिंगारघाट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गौरा की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
मनकापुर, गोण्डा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को गौरा विधानसभा क्षेत्र के तेजपुर स्थित सिंगारघाट पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बभनजोत नीरज पटेल ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित तिथि और समय पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
वहीं, शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार राजक के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मैदान में कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकारियों ने मंच, जनसभा स्थल, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, थाना प्रभारी उमेश कुमार, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के पुत्र प्रशांत पटेल, बीडीओ अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं संबंधित लोग मौजूद रहे।


Comments