नशे के सौदागर की 23.86 लाख की संपत्ति फ्रीज

सोनभद्र में नशे के कारोबार पर प्रहार, 5.56 करोड़ की संपत्ति जब्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश 

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिनगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दीपक कुमार भारती निवासी डिबुलगंज, अनपरा की 23.86 लाख रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति फ्रीज कर दी। यह कार्रवाई 24 अक्टूबर को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र राय और थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई की।

विधान परिषद चुनाव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित Read More विधान परिषद चुनाव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

पुलिस के अनुसार, जनपद में अब तक छह मामलों में कुल 5 करोड़ 56 लाख 25 हजार 695 रुपये की संपत्ति जब्त या फ्रीज की जा चुकी है। इनमें रॉबर्ट्सगंज के दो, अनपरा का एक, शक्तिनगर के दो और म्योरपुर का एक मामला शामिल है।

कुशीनगर : शिक्षक निर्वाचन में कुशीनगर में 84.15 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था Read More कुशीनगर : शिक्षक निर्वाचन में कुशीनगर में 84.15 प्रतिशत मतदान, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों और उनसे अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रो. कमरुल हक की रहस्यमयी मौत के 28 साल बाद फिर उठी CBI जांच की मांग Read More प्रो. कमरुल हक की रहस्यमयी मौत के 28 साल बाद फिर उठी CBI जांच की मांग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें