मतदेय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, 25 अक्टूबर तक मांगे सुझाव

जनपद में 1660 मतदेय स्थल चिह्नित, डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदेय स्थलों से संबंधित समस्याएं, आपत्तियां और सुझाव 25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया चल रही है। जनपद में अब तक 1660 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों का पुनः निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सोनभद्र में 22 अक्टूबर से विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें, सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा Read More सोनभद्र में 22 अक्टूबर से विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें, सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि पूर्व में राजनीतिक दलों की ओर से दिए गए सुझावों और प्रस्तावों का निस्तारण किया जा चुका है। यदि अब भी किसी मतदेय स्थल को लेकर कोई समस्या या सुझाव है, तो निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराएं, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मतदेय स्थलों के निर्धारण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सत्यता कर्मठता और संस्कार का सदे  देता है विजय दशहरा का त्यौहार। पीके सिंह Read More सत्यता कर्मठता और संस्कार का सदे  देता है विजय दशहरा का त्यौहार। पीके सिंह

बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, एसडीएम रॉबर्ट्सगंज आशीष कुमार त्रिपाठी, एसडीएम घोरावल विशाल सिंह, एसडीएम ओबरा रवि पासवान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा Read More आचार्य विश्रांत सागर महाराज के सानिध्य में निकली भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें