एसएसपी आदित्य लांग्हे ने दो उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई

बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह बने निरीक्षक, एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

विवेक शर्मा Picture
Published On

फिरोजाबाद पुलिस विभाग में पदोन्नति की खुशी! एसएसपी आदित्य लांग्हे ने उपनिरीक्षक बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई दी। दोनों अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

राजू उपाध्याय जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दो पुलिस अधिकारियों को उनके कंधों पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति पाने वालों में बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह शामिल हैं।

बृजकिशोर राय वर्तमान में वीआईपी सेल में तैनात हैं, जबकि शेरपाल सिंह थाना रामगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई दी।

इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों नवप्रोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए पद के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों नवप्रोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली Read More किन्नरो की जजमानी को लेकर चल रहा विवाद ने पकड़ा तूल पहुंचा कोतवाली

Post Comments

Comments