लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध: अवधेश चंद्र गुप्ता लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से भाजपा ने भरी हुंकार

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
प्रतापगढ़।
 
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की।
 
नवनियुक्त राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा का जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन हुआ।मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जनहित के प्रति समर्पित संगठन है। ईवीएम मशीन पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस ने बैलेट पेपर से हुए चुनाव में एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की है। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोकतंत्र की मजबूती और सुशासन के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करती रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने का काम कर रही है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है। भाजपा सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक/जिला महामंत्री अजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र एवं ओमप्रकाश त्रिपाठी, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, जिला महामंत्री राजन मिश्र एवं राजेश सिंह, जिलामंत्री पूनम इंसान, मुदित सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल एवं अंगद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, राम आसरे पाल,रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र एवं अजय सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, नागेश प्रताप सिंह,साधु दुबे, बृजेंद्र पाण्डेय, अंशुमान सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें