नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम बच्चों की मौत परिजनों ने जमकर किया हंगामा
बिसवां सीतापुर। रामलीला हाथी गेट के सामने बगिया नाम से एक निजी क्लीनिक में दो माह के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक मोहम्मद हुसैन पर इलाज में लापरवाही और पांच इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के एक-दो मिनट बाद ही बच्चे की मौत हो गई।
आरोप है कि विरोध करने पर डॉक्टर ने उन्हें धक्का देकर क्लीनिक से बाहर निकाल दिया। मृतक नितिन (दो माह) के पिता राम लखन पुत्र राम रतन निवासी अमरनगर का निवासी था। उसे 29 तारीख गुरूवार को खांसी-जुकाम होने पर परिजन क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। वहां उनके बच्चे को भारती कर लिया गया था और करीब 8 घंटे भारती रखने के दौरान उसे पांच इंजेक्शन भी दिए गए थे और रात को करीब 8:00 बजे तबीयत सही बात कर उसे घर भेज दिया गया था
आज यानी शुक्रवार को पुनः तबीयत दुरुस्त न होने पर उसे पुनःअस्पताल लाया गया जहां उसे पांच इंजेक्शन और दिए लेकिन उसकी हालत इंजेक्शन देने के बाद और भी बिगड़ गई परिजनों द्वारा विरोध करने पर उसे अस्पताल संचालक द्वारा धमकाया गया और इसी दौरान मासूम की मौत हो गई घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कांटा घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उपजिलाधिकारी राहुल सिंह और सीएचसी अधीक्षक अमित कपूर ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी पर जिन्होंने अस्पताल संचालक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है ।
प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया शव को पीएम के लिए भेजा गया है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है
sitapur news बिसवां सीतापुर biswan news उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य समाचार पुलिस जांच स्वास्थ्य विभाग जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट #SwatantraPrabhat मासूम की मौत Medical Negligence Allegation दो माह के बच्चे की मौत निजी क्लीनिक पर लापरवाही का आरोप बगिया क्लीनिक मोहम्मद हुसैन राम लखन नितिन की मौत पांच इंजेक्शन लगाने का आरोप बाल चिकित्सा लापरवाही सीएचसी अधीक्षक अमित कपूर एसडीएम राहुल सिंह राम राघव सिंह सीतापुर पुलिस क्लीनिक में हंगामा परिजनों की शिकायत निजी अस्पतालों की निगरानी Infant Death Case


Comments