वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए सोनभद्र में कंट्रोल रूम सक्रिय, नोडल अधिकारी नामित

23 अक्टूबर को मतदान के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम करेगा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान

राजेश तिवारी Picture
Published On

निर्वाचन संबंधी जानकारी और शिकायतों के लिए जारी किया गया दूरभाष नंबर 05444-297757

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान और शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट, सोनभद्र में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो अनवरत रूप से संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में कंट्रोल रूम के संचालन एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है।

अमर शहीद झूरी सिंह के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Read More अमर शहीद झूरी सिंह के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारियों के रूप में प्रदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर, सोनभद्र; राजेश यादव, तहसीलदार (न्यायिक), राबर्ट्सगंज तथा विनीत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सोनभद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरडब्ल्यूए एल्डिको शौर्य डांडिया कार्यक्रम 2026 सम्मान, आभार एवं प्रतिभागियों की सूची Read More आरडब्ल्यूए एल्डिको शौर्य डांडिया कार्यक्रम 2026 सम्मान, आभार एवं प्रतिभागियों की सूची

वहीं, सहायक नोडल अधिकारियों के रूप में ज्ञानेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार, राबर्ट्सगंज; अनुराग त्रिपाठी, सीडीपीओ, राबर्ट्सगंज-शहर तथा दीनानाथ द्विवेदी, सीडीपीओ, चतरा को नामित किया गया है।

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन पर कार्रवाई के निर्देश Read More पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन पर कार्रवाई के निर्देश

जिला प्रशासन के अनुसार, कंट्रोल रूम के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने और शिकायत दर्ज कराने के लिए भी इसकी सहायता ली जा सकती है।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05444-297757 जारी किया गया है। निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं एवं शिकायतों के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें