नवीनतम
राजनीति
वाराणसी खंड स्नातक चुनाव में 18.07%, शिक्षक चुनाव में 46.31% मतदान
दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन में 3,039 और शिक्षक निर्वाचन में 805 मतदाताओं ने किया मतदान
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 3,039 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार स्नातक निर्वाचन में मतदान प्रतिशत 18.07 रहा।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 805 मतदाताओं ने मतदान किया। शिक्षक निर्वाचन में दोपहर 12 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.31 दर्ज किया गया।उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र के निर्वाचन कंट्रोल रूम द्वारा जारी मतदान आंकड़ों के अनुसार दी गई है।


Comments