फीचर्ड
राजनीति
भारत
विधान परिषद चुनाव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
23 अक्टूबर को सोनभद्र के सभी बोर्डों के विद्यालय रहेंगे बंद
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026 को जनपद सोनभद्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों के अधीन संचालित विद्यालय बंद रहेंगे।

उक्त आदेश जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Comments