कृषि में आधुनिक तकनीक को अपनाकर लाभान्वित हों किसान भाई
खेतीबाड़ी में आधुनिक तकनीक को अपनाकर प्रयास करने से सस्ती एवं टिकाऊ खेती का रास्ता बन सकता है
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
उक्त बातें मोतीलाल नेहरू फार्मरस ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट कॉर्डेट इफको फूलपुर के समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने ग्राम खानपुर डांडी वि.खं. प्रतापपुर, प्रयागराज मे किसानों हेतु दिनांक 29 सितंबर ,2026 को आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहीं। साथ ही उन्होंने उपस्थित कृषक प्रतिभागियों को कोरडेट एवं इफको के क्रियाकलापों से परिचित कराते हुए खेती में जैव उर्वरकों व जैव अप घटकों के प्रयोग के विषय में जानकारी दी। बताया कि कॉरडेट, प्रधानाचार्य डॉ विवेक दीक्षित के मार्गदर्शन में निरंतर किसानों की सेवा में उपस्थित है।
प्रभारी प्रशिक्षण मुकेश तिवारी ने फसलों में नैनो यूरिया प्लस, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नैनो डीएपी 500 मिलीलीटर की बोतल मात्र ₹600 की है और नैनो यूरिया प्लस 500एम.एल. की बोतल मात्र ₹225 की है जो कि परम्परागत दानेदार उर्वरकों से काफी सस्ते हैं। वर्तमान धान की फसल पर नैनो यूरिया प्लस 4 ml प्रति लीटर पानी से घोल बनाकर स्प्रे करें।
कार्यक्रम के दौरान कृषक रामजनक पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अनिल सिंह, रणजीत सिंह ने धान की फसल में नैनो उर्वरकों के प्रयोग संबंधी अपने अनुभवों को साझा किया एवं जानकारी दी कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से वे संतुष्ट हैं।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों को नैनो उर्वरक, प्रयोग आधारित धान की फसल का अवलोकन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कृषकों को, कृषि अवशेषों को अपघटित करने हेतु निःशुल्क जैव अपघटक वितरण किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता, क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक बी.डी. सिंह ने की। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठित प्रयास से ही कृषि क्षेत्र में विकास संभव है।


Comments