व्यापारी के निधन पर नैनी व्यापार मंडल ने जताया शोक
नैनी व्यापार मंडल की ओर से हनुमान नगर में एक शोक सभा आयोजित की गई। इसमें हनुमान नगर निवासी व्यापारी रिंकू जायसवाल (45) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज।
नैनी व्यापार मंडल की ओर से हनुमान नगर में एक शोक सभा आयोजित की गई। इसमें हनुमान नगर निवासी व्यापारी रिंकू जायसवाल (45) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बताया गया कि रिंकू जायसवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
शोक सभा में उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र केशरवानी, पार्षद राकेश जायसवाल, अनूप पासी, राजेश शर्मा, विनय जायसवाल, राजीव वर्मा, घनश्याम जायसवाल, राहुल जायसवाल, चंद्रबली जाटव, संजय जायसवाल, धर्मराज पटेल, मुन्नालाल शर्मा, राम जायसवाल, अशोक अग्रवाल, शिवम जायसवाल, माधव विश्वकर्मा, मोनू जायसवाल, फूलचंद केशरवानी, गुना कनौजिया, मुन्ना जायसवाल और काजू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news uttar pradesh news शोक सभा prayagraj hindi news Prayagraj Local News Condolence Meeting Naini news Rinku Jaiswal Naini latest news शोक संवेदना Regional News व्यापारी संगठन व्यापारी समाज Tribute Meeting Business Community Naini Traders Association Local Business News Naini Vyapar Mandal Hanuman Nagar News व्यापारी निधन व्यापारी रिंकू जायसवाल Two Minute Silence Social News व्यापारी समाज समाचार


Comments