दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर

धनरुआ थाना परिसर में हुई बैठक, BDO अलीशा कुमारी और CO राजकिशोर चौधरी रहे मौजूद

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ। आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को धनरुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की। बैठक में BDO अलीशा कुमारी एवं CO राजकिशोर चौधरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग, पूजा समितियों के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों को सरकारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में पूजा पंडालों एवं जुलूस में डीजे तथा अश्लील गानों पर प्रतिबंध को लेकर विशेष रूप से निर्देश दिए गए। केवल अनुमति प्राप्त साउंड सिस्टम के उपयोग की बात कही गई। प्रमुख पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर्स की तैनाती करने का भी निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा दुर्गापूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।

पंजाब में टूरिस्ट बस पलटी, केरल की MBA छात्रा की दर्दनाक मौत Read More पंजाब में टूरिस्ट बस पलटी, केरल की MBA छात्रा की दर्दनाक मौत

स्वतंत्र प्रभात  | रिपोर्ट : धनंजय कुमार

रेंजर बोले- भूमि खाली कराकर बड़े पैमाने पर कराया जाए पौधरोपण Read More रेंजर बोले- भूमि खाली कराकर बड़े पैमाने पर कराया जाए पौधरोपण

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें