DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन

आमलोग सो रहे थे, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन जाग रहा था; जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर देर रात सघन जांच

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। रात का सन्नाटा... सड़कों पर कम आवाजाही और अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। इसी बीच सुपौल जिले में पुलिस-प्रशासन की टीम सड़क पर सक्रिय नजर आई। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर देर रात सर्च एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मकसद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना रहा।आमलोग सो रहे थे, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन जाग रहा था; जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर देर रात सघन जांच

रात में चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रमुख चेक पोस्टों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी। वाहनों को रोककर आवश्यक पूछताछ की गई और कागजातों की भी जांच की गई। अचानक हुई पुलिस सक्रियता से देर रात सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।

प्रशासन की इस कवायद को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर रात के समय होने वाली आपराधिक घटनाओं, संदिग्ध आवाजाही और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग और गश्ती को प्रभावी बनाया जा रहा है।आमलोग सो रहे थे, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन जाग रहा था; जिले के विभिन्न चेक पोस्टों पर देर रात सघन जांच

DM-SP के निर्देश पर चलाए जा रहे ऐसे अभियान का उद्देश्य साफ है—सुपौल की सड़कों पर रात में भी कानून का पहरा कायम रहे। पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और अपराधियों के बीच कानून का भय कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन Read More 11 हजार दीपों से जगमगाया गोरखनाथ मंदिर, शहीदों को किया नमन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें