सुपौल में कपड़ा व्यवसायी की इनोवा पर तीन राउंड फायरिंग

NH-27 पर अपराधियों ने बनाया निशाना, तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के माकर गढ़िया के समीप मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की इनोवा कार पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। गोलीबारी में व्यवसायी महेश आनंद बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार करजाइन बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी महेश आनंद मंगलवार रात सुपौल से व्यावसायिक कार्य समाप्त कर इनोवा से अपने घर करजाइन लौट रहे थे। माकर गढ़िया के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार को निशाना बनाकर लगातार तीन गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से व्यवसायी घबरा गए, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका और सीधे सिमराही बाजार पहुंचे।

सिमराही पहुंचकर उन्होंने राघोपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए एक जवान को इनोवा में बैठाया। इसके बाद गश्ती वाहन के साथ उन्हें सुरक्षित करजाइन बाजार स्थित घर तक पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद भपटियाही, राघोपुर और करजाइन थाने की पुलिस सक्रिय हुई। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ व्यवसायी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस ने माकर गढ़िया के समीप एनएच-27 पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

बजरंग बली हनुमान के अपमान की शिकायत पर अदालत ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट Read More बजरंग बली हनुमान के अपमान की शिकायत पर अदालत ने पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट

व्यवसायी महेश आनंद ने पुलिस को बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें कुछ समझने का मौका नहीं मिला। फायरिंग के बाद उन्होंने वाहन की रफ्तार बढ़ाई और वहां से निकलकर सिमराही पहुंचे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश Read More सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिया स्वच्छता का संदेश

भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि व्यवसायी की कार पर तीन राउंड फायरिंग हुई है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस फायरिंग के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी है। आपसी विवाद, पुरानी रंजिश, रंगदारी, लूट के प्रयास समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं Read More छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं

सुपौल एसपी शरथ आरस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें