कर्ण घोड़ा, दुर्गापूजा, रामलीला और दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
आगामी कर्ण घोड़ा जुलूस, दुर्गापूजा, रामलीला एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार को नैनी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि एसीपी करछना कुंजलता, नैनी थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह समेत सभी चौकी प्रभारी तथा विद्युत विभाग, नगर निगम एवं जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक का संचालन नैनी व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम जायसवाल ने किया। इस दौरान व्यापार मंडल, सिविल डिफेंस तथा एसपीओ टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, जलभराव और जुलूस मार्ग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए एसीपी करछना कुंजलता ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।वहीं, चीनी मिल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल बाबा ने दशहरा मेले के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग उठाई, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष केसरवानी, पार्षद राकेश जायसवाल (सार्वजनिक रामलीला समिति अध्यक्ष), सोनू यादव, रणविजय सिंह डब्बू, दिलीप केसरवानी, बालराज पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह, नयन कुशवाहा, विवेक पांडेय, योगेश सिंह, बबलू पेंटर, रजत दुबे, पूर्व प्रधान शिवशंकर दीक्षित, राजेश जायसवाल, मानस रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, चीनी मिल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनय जायसवाल, चीनी मिल रामलीला कमेटी के महामंत्री राहुल जायसवाल पत्रकार सहित तमाम व्यापारी एवं नागरिक मौजूद रहे।
swatantra prabhat prayagraj news durga puja uttar pradesh news ramlila prayagraj latest news Law and order traffic management police administration peace committee meeting naini prayagraj Naini Police Public Safety festival security ACP Karchhana Municipal Corporation Electricity Supply Festival Preparations Festival News Waterlogging Issues Ramleela Committee Dussehra 2026 Karna Ghoda Procession Naini Business Community Dussehra Mela


Comments