बाढ़ का पानी कम हो रहा, लेकिन फसलों का जीवन आखिरी सांसें गिन रहा

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर ।
 
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र  में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है, लेकिन कई गांवों में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ़ के पानी से तेतरी, बिलरिया, भरवठिया बाजार, खुरपहवा, अंदुआ, डिवलीडीहा, वीरपुर कोहल,तेनुई,नेहतुआ समेत कई गांवों  की हालत अभी भी भयावह है। इन क्षेत्रों की कई सड़कों पर अभी भी पानी भरा हुआ है और ग्रामीणों को इसी पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
 
बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे कम हो रहा हो, लेकिन खेतों में खड़ी फसलों की स्थिति बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और लागत दोनों पानी में डूबती नजर आ रही हैं।ग्रामीणों से बातचीत में यह बात सामने आई कि कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का क्षेत्र का दौरा हो चुका है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और फसलों के नुकसान की स्थिति अधिकारियों के सामने रखी है।
 
अब किसानों की प्रमुख मांग है कि बाढ़ से डूबी और प्रभावित फसलों का  सर्वे कराया जाए और उन्हें अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए, ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें