कारपेट एक्सपो मार्ट की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट परिसर व आसपास बेहतर साफ-सफाई कराने, विद्युत व्यवस्था से जुड़े कार्य समय से पूरा करने तथा हेलीपैड व संपर्क मार्ग को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए।
भदोही। 50वें स्वर्ण जयंती इंडिया कारपेट एक्सपो के आयोजन और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, कारपेट एक्सपो मार्ट व कारपेट सिटी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट परिसर व आसपास बेहतर साफ-सफाई कराने, विद्युत व्यवस्था से जुड़े कार्य समय से पूरा करने तथा हेलीपैड व संपर्क मार्ग को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आगंतुकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास, सुरक्षा, मंच, विद्युत, अग्निशमन, अतिथि सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, बीएसए शिवम पांडेय समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#DistrictMagistrate #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #BhadohiNews #ShaileshKumar #AbhinavTyagi #BhadohiSP #BhadohiAdministration #IndiaCarpetExpo #CarpetExpo2026 #GoldenJubileeCarpetExpo #CarpetCity #CarpetExpoMart #BhadohiCarpet #CarpetIndustry #HandicraftIndustry #ExpoPreparations #CMVisitPreparations #HelipadInspection #EventSecurity #ParkingArrangements #FireSafety #ElectricalArrangements


Comments