लुधियाना जिले का पहला ड्रोन शो 16 सितंबर को खन्ना में होगा: कैबिनेट मंत्री सौंन्द व मुंडियां
कैबिनेट मंत्री सौंन्द व मुंडियां ने लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में होने वाले ड्रोन शो की तैयारियों का अधिकारियों के साथ लिया जायजा
लुधियाना- कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंन्द और हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब सरकार द्वारा गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोगा जिलों में करवाए जा रहे ड्रोन शो की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
इस अवसर पर विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, विधायक जीवन सिंह संगोवाल, विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, विधायक सर्वजीत कौर माणूंके, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी., पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली, विभाग के निदेशक संजीव तिवारी और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन भी मौजूद रहे। बैठक में डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहिब और मोगा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंन्द और हरदीप सिंह मुंडियां ने संयुक्त रूप से बताया कि लुधियाना जिले में गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 7 ड्रोन शो करवाए जाएंगे। इनमें 16 सितंबर को ग्राउंड ए.एस. मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल खन्ना, 17 सितंबर को अनाज मंडी पायल, 18 सितंबर को ग्राउंड स्मार्ट स्कूल (लड़के) साहनेवाल, 19 सितंबर को एथलेटिक/फुटबॉल ग्राउंड पी.ए.यू. लुधियाना, 20 सितंबर को दाखा स्कूल ग्राउंड, 21 सितंबर को अनाज मंडी रायकोट और 22 सितंबर को नई अनाज मंडी जगराओं में ड्रोन शो होंगे।
इसी तरह फतेहगढ़ साहिब जिले में 14 सितंबर को अनाज मंडी सरहिंद और 15 सितंबर को अनाज मंडी अमलोह में ड्रोन शो करवाए जा रहे हैं। मोगा जिले में 15 सितंबर को अनाज मंडी निहाल सिंह वाला, 16 सितंबर को संत बाबा गुरमेल सिंह ग्राउंड बाघा पुराना, 17 सितंबर को अनाज मंडी मोगा और 18 सितंबर को अनाज मंडी धर्मकोट में ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ साहिब में ये ड्रोन शो शाम 6 बजे से शुरू होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से होगी, जिसके बाद 500 से अधिक आधुनिक ड्रोन की मदद से अद्भुत ड्रोन शो प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए दोनों मंत्रियों ने ड्रोन शो के नोडल अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को संगत के बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग, लंगर, पीने के साफ पानी, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीमों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्रियों ने लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और मोगा जिलों के सभी निवासियों से धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक के इस अद्भुत संगम वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के दौरान शानदार दृश्यों के माध्यम से गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) लुधियाना शिखा भगत, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अमित बैंबी, सहायक कमिश्नर (ज) मोगा एवं एस.डी.एम. निहाल सिंह वाला गगनदीप, सहायक कमिश्नर (ज) फतेहगढ़ साहिब सूबा सिंह, एस.डी.एम. लुधियाना पश्चिम कुलदीप बावा, एस.डी.एम. लुधियाना पूर्वी जसलीन कौर भुल्लर, एस.डी.एम. खन्ना स्वाति टिवाणा, एस.डी.एम. पायल प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम. जगराओं बादलदीन, एस.डी.एम. रायकोट खुशप्रीत सिंह, एस.डी.एम. समराला गुरसिमरनजीत कौर, सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. रमणदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
swatantra prabhat लुधियाना समाचार पंजाब सरकार Ludhiana News Punjab Government Khanna News खन्ना समाचार Hardeep Singh Mundian Guru Ravidas Maharaj गुरु रविदास महाराज Religious Drone Show Ludhiana Drone Show लुधियाना ड्रोन शो Khanna Drone Show खन्ना ड्रोन शो Guru Ravidas Prakash Parv गुरु रविदास प्रकाश पर्व Tarunpreet Singh Sond तरुणप्रीत सिंह सौंन्द हरदीप सिंह मुंडियां 500 Modern Drones 500 से अधिक ड्रोन धार्मिक ड्रोन शो Fatehgarh Sahib फतेहगढ़ साहिब Moga News मोगा समाचार


Comments